Ad Code

GYAN BY NARESH

Ticker

5/recent/ticker-posts

कक्षा 10 गणित पाठ 01 वास्तविक संख्याएँ Class 10 Maths NCERT Based Syllabus Chapter 1 Real Numbers Part 01

Number System  (संख्या पद्धति )

प्राकृतिक संख्या (Natural Number)

ऐसी संख्याएँ जो वस्तुओं के गिनने के काम आती है उन्हें प्राकृतिक संख्या कहते हैं प्राकृतिक संख्या को N प्रकट करते हैं। 0 प्राकृतिक संख्या नहीं होती है 
उदाहरण में- N = { 1, 2, 3, 4, 5 ………… ∞ }


For Detail Video Of This Topic Click On below Video



पूर्ण संख्याऐं (Whole Numbers)

यदि प्राकृतिक संख्या में 0 को शामिल कर लिया जाय तो जो संख्याएँ प्राप्त होती है वे संख्याएँ पूर्ण संख्याएँ होती है पूर्ण संख्या को W से प्रकट करते हैं।
जैसे-: 0, 1, 2, 3, 4 ….. ∞
नोट:- सभी पूर्ण संख्याएं, धनात्मक पूर्णांक, परिमेय एवं वास्तविक होती है। सभी प्राकृतिक संख्याएं पूर्ण संख्या है, लेकिन सभी पूर्ण संख्या प्राकृतिक संख्या नहीं है। जैसे-: 0 

पूर्णांक संख्याएँ (Integers Number)

प्राकृतिक संख्या, शुन्य, तथा ऋणात्मक संख्याओं के समुह को ही पूर्णांक संख्याएँ कहते है पूर्णांक संख्याओं को I अथवा Z से प्रकट करते हैं।
उदाहरण में- Z = {∞ …..….-4,-3,-2,-1,0,1,2,3,4,…………∞ }

वास्तविक संख्या (Real no.)

दशमलव भिन्न,ऋणात्मक, धनात्मक वर्गमूल, मिश्र सभी वास्तविक संख्याएं हैं
उदाहरण में- 3/4,1/2,-17,8.7
Exception- अवास्तविक= 1/0,√(−1)

सम संख्याऐं (Even numbers)

 दो से विभाजित होने वाली प्राकृतिक संख्या “सम संख्याऐं” कहलाती है। सम संख्याओं को E से प्रकट करते है।
जैसे-: 2, 4, 6, 8…….∞

विषम संख्याऐं (Odd numbers)

वे प्राकृतिक संख्या जो 2 से विभाजित नहीं होती हो “विषम संख्याएं” कहलाती है।  विषम संख्याओं को O से प्रकट करते है।

जैसे:-1, 3, 5……. ∞ 

भाज्य संख्या (Co-Prime Numbers)

ऐसी प्राकृतिक संख्या जो 1 या अपने को छोड़कर अन्य संख्या से विभाजित हो, “भाज्य संख्या” कहलाती है। 
जैसे:- 4, 6, 9 ……

अभाज्य संख्या (Prime Numbers or Composite Number)

वे प्राकृतिक संख्या जो केवल 1 या अपने आप से विभाजित हो सके,अभाज्य संख्याएं कहलाती है।
जैसे:-2, 3, 5, 7 …..

परिमेंय संख्याएँ (Rational Number)

ऐसी संख्याएँ जो p/q के रुप में होती हैं जहाँ p और q पूर्णांक संख्याएँ है और q≠0 है इसका मतलब यह है कि q का मान 0 के बराबर नही होगा । परिमेय संख्याओं को Q से प्रकट करते है।
जैसे- 5/7, 8/9, 4/7, 0, 7/9 इत्यादि

अपरिमेंय संख्याएँ (Irrational Number)

परिमेय संख्याओं को छोड़कर जितनी संख्याएँ होती है, अपरिमेय सख्याएँ होती है ।
जैसे:- √2, √3, -√2, -√3, √5 , π , √7 …… इत्यादि




Post a Comment

0 Comments

Ad Code

NARESH PRO ACADEMY